फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या के बाद दिल्ली में जाकर ली थी शरण

आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या के बाद दिल्ली में जाकर ली थी शरण

Wed, 25 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या के बाद दिल्ली में जाकर ली थी शरण
फोटो परिचय
विज्ञापन

---
आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या के बाद दिल्ली में ली थी शरण
-पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया
-एसपी ने पीसी कर किया मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खरावड़ के टैक्सी चालक धर्मेंद्र हत्याकांड के बाद दहशत के चलते आरोपी सीधे दिल्ली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक होटल में शरण ली थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कही। एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया।
खरावड़ निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोहाना अड्डा के पास रहता था। 25 दिसम्बर 2017 की सुबह वह घर से लापता हो गया था और 26 दिसम्बर की सुबह उसका शव जेएलएन नहर में मिला था। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने12 वी पास चुलियाणा गांव के मनीष, खेड़ी साध निवासी 12वी फेल सुमित समेत तीन को गिरफ्तार किया था। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि
विज्ञापन

घटना के दिन दोस्तों में धर्मेंद्र का पर्स चोरी होने की वजह से झगड़ा हुआ था। इसके अलावा उनमें पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। इसी रंजिश में टैक्सी चालक की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी सीधे दिल्ली पहुंचे थे तथा एक होटल में जाकर शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की होगी जांच
धर्मेंद्र हत्याकांड में पकड़े गए तीनों युवकों से अर्बन अस्टेट पुलिस और सीआईए वन ने भी पूछताछ की, लेकिन इस दौरान पुलिस उनसे सच नहीं उगलवा सकी। इसके बाद उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले तो पुलिस ने तीनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देना कबूल कर लिया है। एसपी का कहना है कि इन आरोपितों से पहले भी पूछताछ हुई थी, लेकिन आरोपियों ने उस दौरान सच नहीं कबूला था। इसलिए अगर किसी कर्मचारी की लापरवाही रही है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed