फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मारने के लिए बाहर भी भी बुलाए गए थे शूटर,

मारने के लिए बाहर भी भी बुलाए गए थे शूटर,

Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
मारने के लिए बाहर भी भी बुलाए गए थे शूटर,
कारौर का आंनद हत्याकांड
विज्ञापन


आनंद को मारने के लिए दिल्ली से भी बुलाए गए थे शूटर
- पुलिस द्वारा चार दिन के रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों ने किया खुलासा
- गांव में चल रही रंजिश के कारण ही अनिल छिपी के कहने पर किया गया मर्डर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कारौर के पूर्व सरंपच के भाई आनंद को मारने के लिए दिल्ली से भी शूटर बुलाए गए थे। रिमांड पर लिए गए हत्याकांड के दो आरोपियों ने यह चौकानें वाला खुलासा किया है। इसके अलावा पूछताछ में आरोपियों ने अन्य भी कई बात बताई है।

बीती 27 अप्रैल को कारौर में पूर्व सरपंच के भाई आनंद की खेत में जाते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में परिजनों ने गांव के अनिल छिपी समेत बीस पर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि गांव में अनिल के साथ चली आ रही रंजिश के कारण ही आनंद की हत्या की गई है। हालांकि अनिल जेल में बंद है। पुलिस ने इस मामले में 13 आरोपियों का गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था जबकि सात आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी सोहनवीर व आरके को सीआई टू ने वीरवार को कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया। दोनों ने खुलासा किया कि दिल्ली से भी आनंद को मरवाने के लिए शूटर बुलाए गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली व अन्य स्थानों पर भाग गए थे। प्री प्लानिंग के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया था। अनिल से चली आ रही रंजिश में घटना की गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने पूछताछ में अन्य भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रची थी साजिश
आरोपियों ने बताया कि अनिल ने जेल से ही हत्याकांड की साजिश रची थी। इसके लिए कुछ आरोपी जेल से ही अनिल से मिलने गए थे। जहां पर उन्हें कैसे, हत्या करनी बताया गया था। पुलिस ने फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed