{"_id":"5b145fb94f1c1ba66e8b60c9","slug":"41528061881-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार सैनी 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजकुमार सैनी 2
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.......
फ्लैग : सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम से पहले फतेहपुरी कालोनी में हंगामा, आरोप
हेडिंग : कार में युवक आए, बोले सैनी का कार्यक्रम रद्द करो या मकान खाली, मना करने पर गली में फेंका सामान
: लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सदस्यों ने किया हंगामा, पुलिस ने वापस रखवाया सामान
: कालोनी में पुलिस बल तैनात, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई जनसभा
: डीएसपी करेंगे मामले की जांच, सब्जी मंडी थाने में दी गई शिकायत
: सांसद सैनी बोले, भाईचारे की बात करने वाले की हकीकत को समझें
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की फतेहपुरी कालोनी में रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा से पहले कुछ लोगों ने आयोजक सुनील खटक का सामान घर से बाहर गली में फेंक दिया। आरोप है कि खटक जिस मकान में किराए पर रह रहे हैं, युवक खुद को मकान मालिक का रिश्तेदार बता रहे थे। इस संबंध में सब्जी मंडी थाने में आयोजकों की तरफ से चिड़ी गांव के युवक सतीश सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। डीएसपी रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक रमेश खटक ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ सांसद राजकुमार सैनी का कार्यक्रम लेकर आए थे। कार्यक्रम के लिए गली में टेंट लगाया गया। उसने खेड़ी सांपला के एक युवक का मकान किराए पर ले रखा है, जिसका एडवांस किराया दे चुका हूं। रविवार सुबह करीब आठ बजे कार्यक्रम को लेकर साथी श्रीभगवान त्यागी व जगबीर प्रजापति के साथ मिलकर तैयारियों की समीक्षा कर रहा था। तभी काले रंग की कार मकान के बाहर आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरे। आरोप है कि युवकों ने कहा कि या तो सांसद राजकुमार सैनी का कार्यक्रम रद्द करो या फिर मकान खाली कर दो। उसने दो दिन का समय मांगा। इसके बावजूद युवक उसके घर का सामान गली में फेंकने लगे। साथ ही धमकी देकर चले गए। उसने लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजबीर सैन को सूचना दी। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया। डीएसपी रमेश कुमार ने सामान को घर के अंदर रखवाया। साथ ही लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच का भरोसा दिया।
बाक्स
कालोनी में पुलिस बल तैनात, रात को गश्त करेगी पुलिस
तनाव को देखते हुए कालोनी में दिनभर भारी पुलिस बल तैनात रहा। खुद डीएसपी रमेश कुमार, सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार, सल्लारा मोहल्ला चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने हालात को संभाला। पुलिस बल की मौजूदगी में सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा हुई। सांसद ने कहा कि एक तरफ भाईचारे की जाती है, दूसरी तरफ उनका सामान घर से बाहर फेंका जा रहा है। वहीं, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजबीर सैन ने कहा कि कुछ लोग सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को रोकना चाहते थे, पिछड़ा व दलित समाज डरने वाला नहीं है। हर किसी को एकत्रित होने का अधिकार है।
विज्ञापन
वर्जन
आयोजक सुनील खटक ने थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसकी जांच डीएसपी करेंगे। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
राजेश कुमार, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी