{"_id":"5b1064c14f1c1bf26e8b5860","slug":"41527801025-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई एजेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआई एजेंट
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट का लिंक निकालने में जुटी हरियाणा पुलिस
-प्रदेश के डीजीपी ने भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश, गोपनीय रूप से लोगों से भी की जा रही पूछताछ
-यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे में पकड़े आईएसआई एजेंट ने रोहतक ओर हिसार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात की थीं स्वीकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में पकड़े गए आईएसआई एजेंट का लिंक निकालने में हरियाणा पुलिस जुट गई है। इस संबंध में प्रदेश के डीजीपी ने भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए है। पुलिस गोपनीय रूप से कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रह है।
बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे के रहने वाले जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ कि जाहिद आईएसआई एजेंट है। उसके खिलाफ देशद्रोह से लेकर अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया गया। एजेंसियों के अनुसार जाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे जल्द ही रोहतक में एक और आईएसआई एजेंट से मिलना था। इसके लिए उसे रोहतक बुलाया गया था। रोहतक और हिसार में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। हालांकि, किस आईएसआई एजेंट से जाहिद को रोहतक में मिलना था, उसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। खुफिया एजेंसियां मानकर चल रह हैं कि रोहतक और हिसार में आईएसआई को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।
खुलासे के बाद हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। प्रदेश के डीजीपी बीएस संधू ने भी पुलिस को पत्र भेजकर आवश्यक दिशानिर्देेश दिए हैं। निर्देश के बाद पुलिस आईएसआई एजेंट का लिंक निकालने में जुट गई है। गोपनीय रुप से कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि मेरठ पुलिस से भी आईएसआई एजेंट के संबंध में जानकारी हासिल की गई है।