{"_id":"5972526e4f1c1bbe618b4789","slug":"41500664430-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 जगह नाके लगा 1165 वाहनों की जांच, 101 के चालान नौ जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 जगह नाके लगा 1165 वाहनों की जांच, 101 के चालान नौ जब्त
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला पुलिस ने एसपी संगीता कालिया के नेतृत्व में जिले भर में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। वीरवार शाम दस बजे शुरू हुए अभियान में विभिन्न थाना पुलिस की ओर से नाकेबंदी कर वाहनों जांच की गई। इस दौरान 1165 वाहनों की जांच की गई जिसमें 101 वाहनों के चालान काटे गए और 9 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया। इसके अलावा 167 सार्वजनिक स्थानों को चेक करने के साथ 95 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। अभियान के तहत जिले में 35 स्थानों पर नाकाबंदी, 20 पैदल गश्त पार्टी, 11 राइडर एवं 34 पुलिस वाहनों में गश्त की गई थी। एसपी ने स्वयं नाकों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।