{"_id":"624d5a0b39cfcb26f42afe47","slug":"40-year-old-woman-commits-suicide-in-pgi-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पीजीआई में झज्जर की महिला मरीज ने शौचालय में की आत्महत्या, लघुशंका की कहकर गई थी शौचालय में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पीजीआई में झज्जर की महिला मरीज ने शौचालय में की आत्महत्या, लघुशंका की कहकर गई थी शौचालय में
Wed, 06 Apr 2022 02:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला मानसिक तौर पर बीमार थी। मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक पीजीआई के मनोरोग विभाग में मंगलवार की रात एक महिला मरीज ने शौचालय के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। झज्जर के आर्य नगर निवासी मोनिका (40) मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस ने उसकी मां के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोनिका के पिता का देहांत हो चुका है। वह पिछले 10 साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर 20 दिन पहले उसे पीजीआई के मनोरोग विभाग में दाखिल कराया गया था। मंगलवार शाम को वह वार्ड नंबर 13 में दाखिल थी। वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह लघुशंका जाने की बात कहकर शौचालय में गई थी, लेकिन नहीं लौटी।
विज्ञापन
इंतजार करके 15 मिनट बाद जब नर्स ने देखा तो उसका शव शौचालय की चौखट से बंधे फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पीजीआई प्रबंधन को दी गई। रात करीब साढ़े 11 बजे पीजीआई थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
बुधवार को उसके रिश्तेदारों को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद मोनिका की मां के बयान दर्ज किए गए, जिसने मानसिक बीमारी के चलते बेटी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।