फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेलवे स्टेशन से अपहरण करने के बाद यार्ड में ले जाकर सात साल की बच्ची से गैंगरेप

रेलवे स्टेशन से अपहरण करने के बाद यार्ड में ले जाकर सात साल की बच्ची से गैंगरेप

Fri, 01 Feb 2019 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से अपहरण करने के बाद यार्ड में ले जाकर सात साल की बच्ची से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे स्टेशन पर घूमने के लिए आई शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले मजदूर की सात वर्षीय बच्ची का वीरवार शाम करीब पांच बजे तीन युवकों ने अपहरण कर लिया तथा उसे रेलवे स्टेशन के यार्ड में ले गए। सहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित बच्ची किसी तरह घर पहुंची तथा अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जीआरपी मौके पर पहुंची। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। वीरवार की शाम करीब पांच बजे उसकी सात साल की बेटी हर रोज की तरह रोहतक रेलवे स्टेशन पर घूमने के लिए चली गई थी। इसी बीच तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और यार्ड में ले गए। यहां पर बच्ची के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित ने घर पर जाकर मामले की जानकारी दी। जीआरपी एसएचओ स्नेही कुमार का कहना है कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। यहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed