फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल में बंद सोमबीर व पवन जसिया से मिलना चाहते हैं यशपाल मलिक

जेल में बंद सोमबीर व पवन जसिया से मिलना चाहते हैं यशपाल मलिक

Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद सोमबीर व पवन जसिया से मिलना चाहते हैं यशपाल मलिक
यशपाल मलिक को नहीं मिली सोमबीर व पवन जसिया से मिलने की अनुमति
विज्ञापन

: गुरमीत रामरहीम की सीबीआई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी के चलते जेल प्रशासन ने किया इनकार
: सुनारिया जेल में बंद हैं पवन व सोमबीर जसिया, पवन से बुधवार व सोमबीर से शुक्रवार को हो सकती है मुलाकात
: पांच सितंबर को दोबारा होगी प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक सुनारिया जेल में बंद सोमबीर व पवन जसिया से मिलना चाहते हैं। सोमवार को जेल प्रशासन से गुरमीत रामरहीम की सीबीआई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के चलते उन्हें मिलने की अनुमति नहीं मिल सकी। अब मलिक बुधवार को पवन और शुक्रवार को सोमबीर से मुलाकात कर सकते हैं। जेल नियमों के तहत दोनों के मिलने का दिन पहले से तय है।
सुबह यशपाल मलिक रोहतक पहुंचे और प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग को लेकर जिलों की रिपोर्ट मांगी। साथ ही आंदोलन की समीक्षा की। मलिक ने बताया कि उनका आंदोलन शुरू हो चुका है। सीएम मनोहर लाल व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नौ जिलों के ग्रामीण एरिया में आने पर विरोध करने का एलान कर चुके हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के हलकों को छोड़ा गया है। जिस दिन ग्रामीण एरिया में सीएम व वित्त मंत्री सक्रिय हुए, उसी दिन जाट आरक्षण संघर्ष समिति सक्रिय हो जाएगी। नेताओं से उनके कार्यक्रमों में जाकर पूछेंगे कि जाट समाज को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला। जहां पुलिस ने रोका, वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। मलिक ने बताया कि वैसे तो उनका जसिया आना-जाना लगा रहता है। अब पांच सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग करके आंदोलन की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री की कोठी जलाने के मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
पंचकूला की विशेष अदालत में सीबीआई ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में 51 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें पवन व सोमबीर का नाम भी आया था। सबसे पहले सीबीआई ने पवन को रोहतक से गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमबीर को हिरासत में लिया था। तभी से दोनों न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed