फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मारपीट के आरोपी के संबंध में जानकारी करने गई पुलिस टीम से हाथापाई, आरोपी मोबाइल में कैद, केस दर्ज

मारपीट के आरोपी के संबंध में जानकारी करने गई पुलिस टीम से हाथापाई, आरोपी मोबाइल में कैद, केस दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी के संबंध में जानकारी करने गई पुलिस टीम से हाथापाई, आरोपी मोबाइल में कैद, केस दर्ज
मारपीट के आरोपी के संबंध में जानकारी करने गई पुलिस टीम से हाथापाई, आरोपी मोबाइल में कैद, केस दर्ज
विज्ञापन

- न्यू विजय नगर कॉलोनी में कुछ लोगों ने किया पुलिस का विरोध
- एक युवक ने खुद को घायल कर पुलिस को फंसाने की भी दी धमकी, पुलिसकर्मियों ने युवक का वीडियो बनाया
- पुलिसकर्मियों को दी मारने की धमकी, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। न्यू विजय नगर कॉलोनी में मारपीट के मामले में आरोपियों के संबंध में जानकारी करने पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। भीड़ देख पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एक युवक ने खुद को घायल कर पुलिस को फंसाने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने युवक की वीडियो बना ली। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
शिवाजी कॉलोनी थाने के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि वह थाने में अनुसंधान कर्ता के रूप में तैनात है। न्यू विजय नगर कॉलोनी में दस दिन पूर्व दुकानदार के साथ मारपीट कर दी गई थी। केस थाने पर दर्ज किया गया था। आरोपी भोला के बारे में जानकारी हासिल करने पुलिसकर्मी गाड़ी में न्यू विजय नगर कॉलोनी पहुंचे थे। वहां मौजूद विरेंद्र और अन्य लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस पर भोला को फंसाने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विरेंद्र ने खुद को धारदार हथियार से घायल कर लिया और पुलिसकर्मियों को फंसाने की धमकी दी। लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आरोपियों में महिला भी शामिल थी। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन


मारपीट के आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जाने के दौरान न्यू विजय नगर कॉलोनी में लोगों ने पुलिस से अभद्रता की। एक आरोपी की वीडियो भी पुलिस के पास है। मामला दर्ज कर लिया गया है। -राजेंद्र, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-2 के साथ भी की थी हाथापाई
वीरवार को ही पाड़ा मोहल्ले में नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने गई सीआईए-2 के साथ लोगों ने अभद्रता और हाथापाई की थी। पुलिस को यहां से भागना पड़ा था। हालांकि सीआईए-2 ने केस दर्ज नहीं कराया था। इससे पूर्व में भी पुलिस के साथ मारपीट के मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed