फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक माह से नहीं था सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर दो से कै श से भरा एटीएम व डीवीआर ले गए चोर

एक माह से नहीं था सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर दो से कै श से भरा एटीएम व डीवीआर ले गए चोर

Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक माह से नहीं था सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर दो से कै श से भरा एटीएम व डीवीआर ले गए चोर
एक माह से नहीं था सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर दो से कै श से भरा एटीएम व डीवीआर ले गए चोर
विज्ञापन

- 27 जून की रात में दिया घटना को अंजाम, सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, अर्बन स्टेट थाने पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सेक्टर दो में वीरवार की रात चोर 29 लाख रुपये से भरे एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर ले गए। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की तो कैमरे की डीवीआर भी गायब मिली। एक माह से एटीएम की सुरक्षा को सिक्योरिटी गार्ड ही तैनात नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 2 की मार्केट में एसबीआई बैंक एटीएम लगा हुआ है। एटीएम की सुरक्षा करने वाली कंपनी के एजीएस ट्रांसफर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के फील्ड प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने पुलिस से अर्बन स्टेट थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वीरवार की रात उनके पास उनके कर्मचारी सुनील का फोन आया। सुनील ने बताया कि अज्ञात चोर बैंक की एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं। सूचना पाते ही पुलिस के अलावा कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया कि एटीएम में आखिरी ट्रांजक्शन 27 जून की रात करीब 10.27 बजे की थी। बताया कि मशीन में करीब 29 लाख 20 हजार रुपये थे। एटीएम रुम से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब थी। फील्ड प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


एटीएम चोरी करने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीआईए व एवीटी को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।
-जशनदीप सिहं रंधावा, एसपी


सीआईए-2 से चंद कदम की दूरी पर दिया घटना को अंजाम
सेक्टर दो में कैश से भरे एटीएम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने पुलिस को भी कड़ी चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन पुलिस एटीएम के आसपास गश्त करती रहती थी, मगर वीरवार की रात पुलिस गश्त नहीं कर रही थी। हालांकि 9 बजे से पूर्व दो पुलिसकर्मी यहां दिखाई दिए थे। इसके अलावा सीआईए-2 का कार्यालय भी वारदात स्थल से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी ऐसे मामले, मेवात गैंग पर शक
सेक्टर दो से एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर ले जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके है। फ्लैश बैक में जाए तो 32 जनवरी को सेक्टर एक की मार्केट में स्थित एटीएम को चोर उखाड़कर ले गए थे। जिसमें करीब 27 लाख का कैश था। चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया था। इसके अलावा खरावड़ में भी एक एटीएम मशीन को चोर ले गए थे। हालांकि चोरों का कोई पता नहीं लग सका था। रोहतक पुलिस ने पिछले दिनों ही मेवात गैंग की वारदात का भंडाफोड किया था। गिरोह के सदस्यों ने एटीएम उखाड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया था। मेवात गैंग पर ही वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed