{"_id":"5ada5a024f1c1b54098b5a47","slug":"31524259330-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने की शिकायत वापस लेने को लेकर पीजीआई के डॉक्टर और उसके दोस्त ने महिला को हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने की शिकायत वापस लेने को लेकर पीजीआई के डॉक्टर और उसके दोस्त ने महिला को हत्या की धमकी
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने की शिकायत वापस लेने को लेकर पीजीआई के डॉक्टर और उसके दोस्त ने महिला को हत्या की धमकी
- महिला ने दोनों के खिलाफ सीएम विंडो पर दे रखी है 5 हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रिश्वत लेने की शिकायत वापस लेने को लेकर पीजीआई के एक डॉक्टर व उसके सहयोगी ने शिकायत कर्ता महिला को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत मेें मेवात के नूंह सहसोलापटी किरूरी निवासी प्रमिला ने बताया कि उसने 3 जनवरी 2018 को सीएम विंडो पर डॉ. हेमंत और उसके सहयोगी पालेराम के खिलाफ रिश्वत लेने के संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद महिला अपने घर चली गई थी। महिला का आरोप है कि उनके मोबाइल पर 12 जनवरी 2018 की शाम को लैंडलाइन नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पीजीआईएमएस रोहतक से डॉ हेमंत बोल रहा हूं। आपने मेरे खिलाफ एक शिकायत दे रखी है। उस शिकायत को वापस ले लो। मैं अपनी गलती मान रहा हूं। इसी बीच महिला ने फोन काट दिया। महिला का कहना है कि उसी नंबर से रात तक फोन आते रहे लेकिन महिला ने कॉल रिसीव नहीं की। फिर 14 जनवरी 2018 को लगभग दो बजे एक मोबाइल नंबर से महिला के पास कॉल आया। उसने भी खुद को डॉ. हेमंत बताया। फोन करने वाले ने कहा कि तुमने मेरे कहने से शिकायत वापस नहीं ली। ये ठीक नहीं किया, इसका अंजाम भुगतना पडे़गा। आरोपी ने कहा कि दो दिन में शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मरवा देगा। फिर महिला ने फोन काट दिया। बार बार महिला के पास उसी नंबर से फोन आते रहे लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद अलग नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह डॉ हेमंत का सहयोगी पालेराम बोल रहा है। अगर शिकायत वापस नहीं ली तो हत्या करा देंगे। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर हेमंत व पालेराम ने उससे 5 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसी की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। मामले में पीजीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।