फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंजाब मेल के इंजन में रेल लाइन का टुकड़ा फंसने के मामले में चार गिरफ्तार

पंजाब मेल के इंजन में रेल लाइन का टुकड़ा फंसने के मामले में चार गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाब मेल के इंजन में रेल लाइन का टुकड़ा फंसने के मामले में चार गिरफ्तार
बरेली के लिए आवश्यक.. बरेली के चार ठेका कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन

................................................................................


पंजाब मेल के इंजन में पटरी का टुकड़ा फंसने के मामले में चार गिरफ्तार
- यूपी के रामपुर निवासी ठेकेदार के कर्मचारियों पर दर्ज कराया गया लापरवाही का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तीन अप्रैल को रोहतक रेलवे स्टेशन के निकट पंजाब मेल के इंजन में पटरी का टुकड़ा फंसने के मामले में ठेकेदार के चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरपीएफ ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरपीएफ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
ज्ञात हो कि, तीन अप्रैल को रोहतक रेलवे स्टेशन के निकट पंजाब मेल के इंजन में रेल लाइन का करीब 60 किलोग्राम का टुकड़ा फंस गया था। हालांकि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ था। रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों की लापरवाही से टुकड़ा फंसने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


आरपीएफ के एसएचओ की शिकायत पर थाने पर यूपी के रामपुर निवासी ठेकेदार के कर्मचारी अजय, विक्की, शीशपाल और नन्हे सिंह के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरपीएफ ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरपीएफ थाना एसएचओ का कहना है कि कर्मचारियेां की लापरवाही से ही बड़ा हादसा होने से बचा था। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी रही थी ट्रेन
इंजन में रेल लाइन के टुकड़े के फंसने के कारण काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही थी। यहीं नहीं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया था।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं
रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के निशाने पर हैं। लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed