{"_id":"5ac7e4f84f1c1bb5618b608b","slug":"31523049720-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीट लंबी सुरंग को कराया बंद, स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी सेंधमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच फीट लंबी सुरंग को कराया बंद, स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी सेंधमारी
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच फीट लंबी सुरंग को कराया बंद, स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी सेंधमारी
अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, चोरों ने बजरंग भवन फाटक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा का बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बजरंग भवन फाटक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा में सेंध लगाने के लिए खोदी गई सुरंग को शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में बंद करवा दिया गया। आरोपियों ने बैंक के स्ट्राम रूम तक सुरंग को पहुंचा दिया था। शुक्र रहा कि इससे पहले ही करतूत का भांडाफोड़ हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोेपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि देर रात तक पुलिस को वारदात का प्रयास करने वाले आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग सका।
बता दें कि दिल्ली रोड पर बजरंग भवन फाटक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। इसके साथ ही एक प्लॉट खाली हैं। यहां पर झाड़ियां उगी हुई हैं। प्लाट के पास केमिस्ट राजीव का घर है। राजीव को पिछले कई दिनों से प्लाट के अंदर से कुछ तोड़ने की आवाज आ रही थी। मगर उन्होंने उसे अनदेखा कर दिया। वीरवार को उनकी पत्नी कपड़े सुखाने छत पर आई थी। तब उसने देखा कि बैंक की दीवार के नीचे गड्ढा बना हुआ है। इसके बाद उसने अपने पति को जानकारी दी। तभी केमिस्ट ने बैंक प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। यहां देखा कि चोरों ने बैंक में सेंधमारी करने के लिए पांच फीट लंबी सुरंग बना रखी थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद सुरंग को बंद कराया गया। इस दौरान पुलिस और बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
बैंक के पास बढ़ाई पुलिस गश्त, स्ट्रांग रूम में थे लाखों रुपये
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैंक के आसपास गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा रात को विशेष रूप से राइडर को तैनात किया गया है। ताकि आरोपियों पर नजर रखी जा सके। हालांकि रात के लिए बैंक के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। साथ ही जिस प्लाट की तरफ से सेंधमारी की गई उसमें उगी झाड़ियों को भी कटा दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब पांच फीट लंबी सुरंग बना ली थी। यह सुरंग बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी। स्ट्रांग रूम के अंदर ही बैंक का सारा कैश रखा होता है। वारदात के समय बैंक में लाखों रुपये थे।
विज्ञापन
बैंक के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला, कैश सुरक्षित
बैंक की तरफ से उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है। बैंक के मैनेजर ओम प्रकाश ने कहा कि आरोपी स्ट्रांग रूम के फर्श तक पहुंच गये थे। इससे पहले ही घटना का पता चला गया। फिलहाल बैंक का सारा कैश सुरक्षित है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद सुरंग को बंद करवा दिया गया है। किसी आरोपी ने चोरी के इरादे से सुरंग बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।