फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन महिला समेत दो की मौत

मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन महिला समेत दो की मौत

Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन महिला समेत दो की मौत
खानपुर मेडिकल कॉलेज आग मामला
विज्ञापन

महिला समेत दो की मौत
रोहतक।
मेडिकल कॉलेज में हादसे के बाद आनन-फानन में खानपुर निवासी सुल्तान पुत्र दिलपत को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। सुल्तान के बेटे सोमवीर ने बताया कि पीजीआई लाते समय उसके पिता की मौत हो गई। दावा किया कि अस्पताल में उठे धुएं के कारण दम घुटने से उसके पिता की मौत हुई है। इसके अलावा खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सोनीपत निवासी राजरानी की भी मौत हो गई। उसके बेटे दीपक का आरोप है कि उसकी मां को सीने में दर्द के चलते सोनीपत से खानपुर रेफर किया गया था। जहां उसने अपनी मां को भर्ती करा दिया था। जहां पर आग लगने के बाद धुआं उठने से उसकी मां की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed