फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरी

चोरी

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरी
ताला तोड़कर एक लाख रुपये और जेवर चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बालधन कलां से चोर सूने पड़े घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य रेवाड़ी में गए थे। देर शाम को जब लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बालधन कलां निवासी निर्मला देवी का परिवार गांव के बाहर खेतों में मकान बनाकर रहता है। स्कूलों की छुट्टियों की वजह बच्चे रिश्तेदारियों में गए हैं जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह किसी काम से रेवाड़ी आ गई थी। घर का ताला लगाने के बाद जब वे रेवाड़ी आ गए तब पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे रखे एक लाख रुपये तथा करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। शाम को जब परिवार की सदस्य घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी। जाटूसाना थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर निर्मला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed