{"_id":"5a07623d4f1c1bc1678bad46","slug":"31510433341-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई की करेंसी बदलवाने के नाम पर दुकानदार के पर्स से निकाले 50 हजार रुपये
- जींद चौक स्थित युवक युवती ने स्टील के दुकानदार को बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दुबई की करेंसी बदलवाने का झांसा देकर एक युवक युवती ने जींद चौक के दुकानदार के पर्स से 50 हजार रुपये चोरी कर लिये। वारदात के बाद दोनों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गये। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांधरा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसकी जींद चौक पर शिवम स्टील के नाम से दुकान है। वह शनिवार को मिस्त्री रोहित के साथ दुकान पर बैठा था। दोपहर एक बजे दुकान पर एक युवक व युवती आये। उन्होंने प्रवीण से कहा कि वह दुबई के रहने वाले है। इस कारण दुबई की करेंसी भारतीय रुपये में बदलवानी है। इस पर प्रवीण ने कहा कि शहर के अंदर कई जगहोें पर विदेशी करेंसी बदली जाती है। वहां पर दुबई की करेंसी बदल जाएगी। फिर युवक ने प्रवीण से भारतीय करेंसी दिखाने की बात कही। इस पर प्रवीण ने अपना पर्स निकालकर युवक को 10/20/50/100/2000 के नोट दिखाकर पर्स टेबल पर रख दिया। इसी बीच युवती ने प्रवीण को बातों में उलझा लिया। तभी युवक ने प्रवीण का पर्स में से रुपये चोरी कर लिया। इसके बाद कार में बैठकर फरार हो गये। बाद में प्रवीण को वारदात के बारे में पता चला। उसने पर्स खोलकर देखा तो उसमें से रुपये गायब थे। तभी उसे पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना दी। प्रवीण ने बताया कि उसे पर्स में 50 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर प्रवीण से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। मगर उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा।