{"_id":"5a0762334f1c1bb6678bb19b","slug":"31510433331-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 9 व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 9 व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 9 गिरफ्तार
- जुआ में दांव पर लगे 30400 रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक ।
पुलिस ने शहर में अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 9 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 30400 रुपये बरामद किये हैं।
शुक्रवार रात को पुलिस को शाम सूचना मिली थी कि देवीलाल पार्क में पांच युवक ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे है। इस पर एएसआई समुंद्र सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर पांच युवकों को जुआ खेलते दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जसबीर कालोनी निवासी सूरज, सुधीर, कबीर कालोनी निवासी राजेश, किलोई खास निवासी प्रदीप और गांव रोहणा (सोनीपत) हाल सेक्टर-1 रोहतक निवासी सुखेंद्र के रुप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों से जुआ में दांव पर लगे 7400 रुपये बरामद किये गये। आरोपियों के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
इसी तरह सीआईए-2 की टीम ने झज्जर रोड़ सांपला पुल के पास एक होटल के पीछे खाली जगह पर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपियों की पहचान गांव गागोली (जींद) हाल कराला (दिल्ली) निवासी सुरेश, इस्माईला निवासी रमेश, रोहद निवासी नीरज और भापड़ोदा (झज्जर) निवासी ओमबीर के रुप में हुई। आरोपियों के पास से जुआ में दांव पर लगे 23000 हजार रुपये बरामद किये।