फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली गुल रहने से परेशान महिलाओं ने दिया धरना

बिजली गुल रहने से परेशान महिलाओं ने दिया धरना

Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल रहने से परेशान महिलाओं ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
धारूहेड़ा क्षेत्र के नंदरामपुरा बास की गांव की महिलाओं ने गांव में नियमित बिजली नहीं मिलने को लेकर जिला सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बिजली का बुरा हाल, जिना हुआ मुहाल जैसे नारे लगाती हुई महिलाएं जिला सचिवालय पहुंची। महिलाओं को नेतृत्व कर रही समाजसेवी मंजू देवी ने बताया कि गांव में लंबे समय से बिजली नहीं आ रही है। जिसके चलते लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। धारूहेड़ा के बिजली अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं की जाती है। इस पर उपायुक्त ने मौके पर ही बिजली अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडवोकेट कैलाश चंद, एडवोकेट कुसुम लता, कुसुम यादव एवं समाजसेवी अनिल पाल्हावास सहित कई सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed