{"_id":"5980c5b84f1c1b66728b4638","slug":"31501611448-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में चोरी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी में चोरी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चोरी करने के आरोप में सोमवार शाम कसौला थाना पुलिस ने कंपनी के ही कर्मचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव रसूलपुर संदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रधान सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को कंपनी मैनेजर महेंद्र ने उक्त व्यक्ति पर कंपनी से व्हील चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी में एलुमिनियम व्हील बनाए जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में उक्त व्यक्ति व्हील चोरी कर गाड़ी में रखता पाया गया। पुलिस ने कंपनी मैनेजर की शिकायत पर संदीप के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।