फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस वालों के बेटों ने लूटा कारों से भरा ट्राला, पीछे पीसीआर लगी देख नहर में कूदा

पुलिस वालों के बेटों ने लूटा कारों से भरा ट्राला, पीछे पीसीआर लगी देख नहर में कूदा

Tue, 27 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस वालों के बेटों ने लूटा कारों से भरा ट्राला, पीछे पीसीआर लगी देख नहर में कूदा
पुलिस वालों के बेटों ने लूटा कारों से भरा ट्राला, पीछे पीसीआर लगी देख नहर में कूदा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के बिगड़ैल बेटों ने हिसार-गोहाना रोड पर ढाबे के सामने से कारों से भरा ट्राला लूट लिया। ट्राले में करीब 38 लाख की गाड़ियां भरी थीं। बदमाश ट्राला लेकर भाग निकले। चालक की सूचना पर तुरंत ट्राले के पीछे पीसीआर लग गई।

खुद को घिरता देखकर आरोपी ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस वाले भी बदमाश को पकड़ने के लिए नहर में कूद गए। पकड़ा गया आरोपी संदीप उर्फ सोनू खरखौदा के थानाखुर्द के पूर्व सरपंच और ब्लॉक समिति चेयरमैन का बेटा है। संदीप के पिता पुलिस विभाग में एसआई के पद से रिटायर हुए हैं। जबकि फरार होने वाला आरोपी भी रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी का बेटा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के भीलवाड़ा के गांव बासेड़ा निवासी रामस्वरूप मीणा ट्राला लेकर गुजरात से करनाल जा रहा था। वह 24 जून को तड़के हिसार-गोहाना बाईपास पर एक ढाबे में खाना खाने लगा। रामस्वरूप का परिचालक बेटा ज्ञानचंद ट्राले में सो रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। एक बदमाश ट्रक में चढ़ गया और दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा। बदमाश ने परिचालक ज्ञानचंद को नीचे उतार दिया और ट्राले को लेकर भाग निकला। चालक रामस्वरूप पीछे दौड़ा लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। तभी पीछे से पीसीआर आती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीसीआर को ट्राले के पीछे लगा दिया। पुलिस को पीछे आता देख करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आरोपी ने ट्राले को रोका और पास की नहर में कूद गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी भी नहर में कूद गया। इसके बाद आरोपी को दबोचा गया।

जांच अधिकारी एएसआई हरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान खरखौदा के थानाखुर्द निवासी संदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में वारदात की। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि में आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के आठ केस दर्ज हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पिता हरियाणा पुलिस पूर्व कर्मचारी है। उसके पिता गांव के सरपंच और ब्लाक समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

करीब 38 लाख थी ट्राले में लोड कारों की कीमत
चालक रामस्वरूप ने बताया कि ट्राले में फोर्ड कंपनी की छह कार लोड थीं। इनमें से दो गाड़ी पानीपत और चार गाड़ियों को कुरुक्षेत्र में शोरूम में उतारनी थीं। एक कार की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। पुलिस ने औपचारिकता पूरी करने के बाद ट्राले और कार को सोमवार को चालक को सौंप दिया।


मामा-भांजा मर्डर केस में नामजद रहा दूसरा आरोपी
जांच अधिकारी एएसआई हरेंद्र का कहना है कि वारदात के समय बाइक पर सवार आरोपी की पहचान पाकस्मा निवासी युवक के रूप में हुई है। उसके पिता हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड है। आरोपी काफी समय पहले मामा-भांजे हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed