फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस-सीआईए के 200 पुलिसकर्मी एक स्नैचर को पकड़ने में रहे नाकाम

पुलिस-सीआईए के 200 पुलिसकर्मी एक स्नैचर को पकड़ने में रहे नाकाम

Sat, 13 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-सीआईए के 200 पुलिसकर्मी एक स्नैचर को पकड़ने में रहे नाकाम
रोहतक। जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस जांच का हवाला देती रहती है। शहर में बुधवार देर शाम चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ने में जिला पुलिस और सीआईए के करीब 200 पुलिसकर्मी नाकाम साबित हुए है। बता दें कि इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया था। हालांकि एसपी ने पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद एसपी ने अर्बन एस्टेट के अलावा आर्य नगर थाना पुलिस और सीआईए की तीनों टीमों को स्नैचर को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बता दें कि अर्बन एस्टेट थाने पर करीब 70, आर्य नगर थाने पर 70 के अलावा सीआईए की तीनों टीमों में करीब 60 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस बारे में अर्बन एस्टेट के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि स्नैचर को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सीआईए की तीनों टीमें भी छानबीन में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed