{"_id":"5c99280bbdec22141f00e7e8","slug":"21553541131-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में एनआरआई से लूट करने वाला दबोचा-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में एनआरआई से लूट करने वाला दबोचा-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई महिला से पांच हजार डॉलर और जेवरात लूटने वाला बदमाश दिल्ली में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/रोहतक। अंबाला स्टेशन से रवाना हुई चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी के एसी कोच में सवार एनआरआई महिला से 11 मार्च को पांच हजार डॉलर और सोने के जेवरात लूटने वाले आरोपी को जीआरपी सीआईए टीम ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने लूटे डॉलर और जेवरात की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 11 मार्च को चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी अंबाला स्टेशन से रवाना हुई थी। प्लेटफार्म से गुजरते समय ट्रेन की धीमी गति होने की वजह से एक बदमाश ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गया। उसने सामने सीट पर बैठी एनआरआई अलका भारद्वाज से पांच हजार डॉलर, सोने के जेवरात और एक बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। सूचना मिलने पर एसपी जीआरपी धीरज सेतिया मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज करवाकर लुटेरे की गिरफ्तार के लिए सीआईए टीम को आदेश दिए। टीम के साथ बदमाश की तलाश में जुटे सीआईए इंचार्ज जोगेंद्र को पता चला कि 10 मार्च को शताब्दी एक्सप्रेस में इसी स्थान से एक बदमाश चढ़ा था। चूंकि शताब्दी एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली थी, इसलिए उसने सामने सीट पर बैठे आईएएस अधिकारी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, मोबाइल में लीड लगी हुई थी, इसलिए मोबाइल बच गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। टीम ने तुरंत फुटेज पीड़ित एनआरआई महिला को भेजे तो उन्होंने बदमाश की पुष्टि कर दी। इसके बाद टीम बदमाश की तलाश में जुट गई। बदमाश पुलिस से बचने के लिए हिमाचल भाग गया। जब टीम वहां पहुंची तो भनक लगते ही वह पंजाब से होते हुए चंडीगढ़, हिसार और फिर दिल्ली पहुंचा। टीम ने घेराबंदी करके उसे सोमवार को दिल्ली में दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन निवासी बंधु नगर अंबाला बताया। उससे कई जानकारियां मिली हैं, इसके आधार पर पुलिस ने सिर्फ उसके साथियों बल्कि माल बरामदगी के लिए छापे मार रही है।
---
गरीबरथ एक्सप्रेस डकैती के बारे में भी हो रही पूछताछ
एसपी जीआरपी ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस में पड़ी डकैती के मामले को लेकर अर्जुन और सहारनपुर में पकड़े गए बावरिया गिरोह के बदमाश से टीम पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अर्जुन ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं जिससे तलाश की जा रही है। वही, सहारनपुर में पकड़े गए बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य से भी पूछताछ करने टीम गई हुई है। दोनों से मिले सुराग के बाद डकैती डालने वाले डकैतों की तलाश सरगर्मी से शुरू होगी।