फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राम रहीम संशोधित-रोहतक लोकल फ्रंट पेज के लिए

राम रहीम संशोधित-रोहतक लोकल फ्रंट पेज के लिए

Sat, 12 Jan 2019 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम संशोधित-रोहतक लोकल फ्रंट पेज के लिए
महबूब अली
विज्ञापन

रोहतक। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को दोषी करार दिए जाने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द और गरनावटी गांव के करीब 20 हजार लोगों की भी परेशानी खत्म नहीं हुई है। पुलिस सख्ती के चलते बीते दो दिनों से तीनों गांवों के लोगों को जेल के पास स्थित बाबा शिखरवाला मंदिर में बिना आधार कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है और मंदिर में जाने की इजाजत लेने के लिए अब वह पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाएंगे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की है।
सुनारिया जेल के पास स्थित बाबा शिखर वाला के मंदिर काफी मान्यता है। सुनारिया खुर्द, सुनारिया कलां के अलावा गरनावटी गांव के लोग प्रतिदिन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। सुनारिया खुर्द की करीब पांच हजार, सुनारिया कलां की आठ हजार तथा गरनावटी गांव की सात हजार आबादी है। राम रहीम पर अदालत के फैसले के चलते पुलिस को अलर्ट किया गया है और इसी के चलते इन ग्रामीणों को मंदिर में बिना चेकिंग के दर्शन के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है। असल में, पीटीसी सेंटर के पास मंदिर और यहां जाने के रास्ते पर ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर नाका लगा रखा है, जिससे लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। राम रहीम को दोषी तो ठहरा दिया गया मगर फैसला आगामी 17 जनवरी को सुनाया जाना है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी उन्हें एक सप्ताह और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- राम रहीम की पेशी से हमारा क्या लेना-देना
सुनारियां खुर्द के ग्रामीण जय नारायण ने कहा कि राम रहीम की पेशी से वैसे तो ग्रामीणों का कोई लेना-देना नहीं है। मगर पिछले दो दिन से ग्रामीण जेल के पास बने बाबा शिखरवाला मंदिर में भी नहीं जा पा रहे हैं। बिना आधार कार्ड के पुलिसकर्मी मंदिर में नहीं जाने दे रहे हैं। इसके कारण ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बलवान सिंह ने कहा कि इस मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है। इसके बाद भी बिना आधार कार्ड मंदिर में जाने नहीं दिया जा रहा है। आधार कार्ड के झंझट से बचने को ग्रामीण मंदिर में दर्शन करने भी नहीं जा पा रहे हैं।
सुनारिया कलां के जगत सिंह ने कहा कि वीरवार की सुबह वह प्रतिदिन की भांति मंदिर में दर्शन करने के लिए गया। मगर उसे पुलिस ने रोक लिया। आधार कार्ड मांगा, मगर वह आधार कार्ड नहीं लिए था। इसके कारण उसे बिना मंदिर में पूजा किए लौटना पड़ा। उन्होंने एसपी से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।

राम रहीम के अनुयायियों की ओर से बवाल करने की आशंका को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही ग्रामीणों को जेल या फिर आसपास क्षेत्र में जाने दिया जा रहा है। ग्रामीणों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed