फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेज एक से बचत

पेज एक से बचत

Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पेज एक से बचत
पड़ताल के बाद ही बता सकेेंगे कितने और बच्चे हैं यौन शोषण का शिकार : सीडब्ल्यूसी चेयरमैन
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी चेयरमैन डा. राज सिंह सांगवान ने कहा कि गुरुकुल में कई और छात्रों के साथ भी यौन शोषण होना सामने आया है। सभी छात्रों से फिलहाल सामूहिक तौर पर बात की गई थी। अभी काउंसिलिंग के अन्य सेशन भी होंगे और पड़ताल भी जारी है। पड़ताल पूरी होने के बाद ही पीड़ित बच्चों की कुल संख्या निकलकर सामने आ सकेगी। गुरुकुल को नोटिस जारी किया जा रहा है। गुरुकुल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई सहयोग नहीं किया गया है। इसके साथ ही गुरुकुल के संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। काउंसिलिंग के दौरान एक और पीड़ित छात्र मिला है, जिसने अपनी चोट दिखाई।
- छात्रों ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों को दिखाए मारपीट के निशान
सीडब्ल्यूसी के सामने पीड़ित बच्चों व उनके अभिभावकों ने काउंसिलिंग में उत्पीड़न के बाद शिकायत करने पर दिए गए जख्मों के निशान दिखाए। कमर व उससे निचले हिस्से पर बने गहरे नीले निशान देख समिति के सदस्य भी दहल गए।
विज्ञापन

- गुरुकुल में शारीरिक शोषण पर बोले मंत्री धनखड़
रोहतक। शिक्षण संस्थान में छात्रों के साथ हुए शारीरिक शोषण के मसले पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कहा कि किसी इंसान की मानवीय गिरावट को किसी संस्थान से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कोई भी संस्थान समाज के हित के लिए कामकरता है। उसे किसी मानवीय दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री यहां विकास सदन में सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed