फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खाली प्लाट बन रहे सिरदर्द...

खाली प्लाट बन रहे सिरदर्द...

Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खाली प्लाट बन रहे सिरदर्द...
फोटो सहित
विज्ञापन


शहर में सात हजार प्लॉट, दो हजार के नहीं मिल रहे मालिक
-प्लॉटों में भरा रहता है बारिश का पानी, पड़ोसी हो रहे बीमार
-नगर निगम को भी हो रहा राजस्व का घाटा
-निगम ने बनाई थी एक हजार रुपये तक जुर्माने की प्लानिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में सात हजार के करीब खाली प्लॉट पड़ोसियों का सिरदर्द बन गए हैं। बारिश का पानी न केवल प्लॉटों में सड़ रहा है, बल्कि मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। निगम प्रशासन ने खाली प्लॉट मालिकों पर मिट्टी का भरत व चारदीवारी न कराने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की थी, लेकिन यह कार्रवाई फाइलों से बाहर नहीं आ सकी।

केंद्रीय पर्यावरण सर्वेक्षण अभियान के तहत फरवरी व मार्च माह में नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया। इसके चलते जनवरी में निगम प्रशासन की तरफ से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें खाली प्लॉटों में पड़े कूड़ा व कर्कट को हटाने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही तय हुआ कि जो प्लॉट मालिक मिट्टी डालकर भरत नहीं करेगा और चारदीवारी नहीं मिली, उसे पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके बावजूद न मानने पर एक हजार रुपये का जुर्माना और बाद में 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। नोटिस देने की जिम्मेदारी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच को सौंपी गई, क्योंकि प्रॉपर्टी एक्ट के तहत खाली प्लॉट मालिक के लिए भी टैक्स जमा करवाना अनिवार्य है। निगम की तरफ से टैक्स ब्रांच ने पांच हजार प्लॉट मालिकों को नोटिस दे दिया, लेकिन करीब दो हजार ऐसे प्लॉट मिले, जिनके बारे में पड़ोसियों तक को पता नहीं। प्लॉट किसके हैं। साथ ही बताया गया कि प्लॉट लंबे समय से खाली पड़े हैं। उस समय राजस्व विभाग से रिकॉर्ड लेने का फैसला किया गया, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन

वर्जन
प्लॉट मालिकों को दोबारा से नोटिस दिए जाएंगे। इसके लिए पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। निगम की तरफ से पहले भी नोटिस जा चुके हैं।
-आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed