फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   झज्जर रोड पर दुकान के विवाद का मामला

झज्जर रोड पर दुकान के विवाद का मामला

Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रोड पर दुकान के विवाद का मामला
फ्लैग : झज्जर रोड पर दुकान के विवाद का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : व्यापारी नेता से कहासुनी पड़ी महंगी, महिला इंस्पेक्टर का पंचकूला ट्रांसफर
: मंत्री के काफी करीबी हैं नेता, तीन दिन पहले दुकान प्रकरण में हो गई थी कहासुनी
: डीएसपी बोले, ऐसा कुछ नहीं सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आर्य नगर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सुनीता का रोहतक से पंचकूला तबादला कर दिया गया है। माना जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर की तीन-चार दिन पहले झज्जर रोड के दुकान प्रकरण में एक व्यापारी नेता गुलशन निझावन से कहासुनी हो गई थी। मामला सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तक पहुंचा। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से जो सूची जारी हुई, उसमें महिला इंस्पेक्टर सुनीता का तबादला पंचकूला किया गया है।

झज्जर रोड पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा की दुकानें हैं, जिनको 50 साल पहले किराए पर दिया गया था। एक दुकान की छत 22 जुलाई की रात को गिर गई थी। इस संबंध में दुकान के किराएदार कपिल गांधी ने आर्य नगर थाने में पूर्व मंत्री व उसके ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। तीन दिन पहले दुकानदार ने टूटी छत पर तिरपाल डाल लिया और पुलिस की मौजूदगी में लोहे की चादर डालने लगा। पूर्व मंत्री ने इसका विरोध किया। मामला तूल पकड़ते देखकर आर्य नगर थाना प्रभारी सुनीता मौके पर पहुंच गईं। पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि वहां पर थाना प्रभारी दुकानदार की बजाय दूसरे पक्ष के समर्थन में बोल रही थीं। जब उनसे न्याय मांगा गया तो उनसे ही कहासुनी करने लगीं। जब उसने वीडियो फिल्म बनाना शुरू किया तो एक तरफ चली गईं। पूरे मामले से सहकारिता मंत्री को अवगत कराया गया। इसके बाद उनका महिला इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है। वहीं, डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। महिला इंस्पेक्टर का तबादला सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed