फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेरठ व बागपत के लिए भी

मेरठ व बागपत के लिए भी

Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ व बागपत के लिए भी

विज्ञापन
मेरठ व बागपत के लिए भी

यूपी के मेरठ व बागपत के सौदागर हरियाणा के बदमाशों को उपलब्ध करा रहे हथियार, कई चिन्हित
- हरियाणा के विभिन्न स्थानों के बदमाश मेरठ व हरियाणा से खरीदकर लाते है हथियार
- अब सीआईए द्वारा गिरफ्तार आरोपी संदीप ने किया खुलासा, एसपी बोले- हरियाणा व मेरठ के हथियारों के सौदागरों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
रोहतक पुलिस ने कई सौंदागरों को किया चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा के विभिन्न स्थानों के बदमाशों को यूपी के मेरठ व बागपत के बदमाश हथियार उपलब्ध करा रहे है। सीआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप ने अब मेरठ से हथियार खरीदने का खुलासा किया है। पूर्व में भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके है। रोहतक पुलिस ने मेरठ व बागपत के हथियार सौदागरों को चिन्हित किया है।
सीआईए की टीम ने शनिवार को तीन लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। एसपी के अनुसार पकड़े गए लुटेरे बालंद निवासी संदीप ने शराब ठेकेदार की हत्या के लिए मेरठ के एक व्यक्ति से हथियार खरीदने का खुलासा किया। इससे पूर्व में सवा लाख के इनामी रहे अजय उर्फ बिट्टू ने एवीटी की पूछताछ में बागपत के ढ़िकौली गांव से दिल्ली व सोनीपत के चार लोगों की हत्या के लिए हथियार खरीदने का दावा किया था। इसके अलावा भी अन्य कई मामलों में देखने में आया है कि मेरठ व बागपत के बदमाश हरियाणा के रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, झज्जर आदि जिलों के बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराते है। यहीं नहीं हरियाणा व यूपी के बदमाशों का गठजोड़ चलता है। एक दूसरे के जिले में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक दूसरे के यहां पर शरण लेते है।
विज्ञापन

एसपी पंकज नैन ने बताया कि मेरठ व बागपत के कई हथियार उपलब्ध कराने वाले सौदागरों को चिन्हित किया गया है। जिन पर शिकंजा कसा जाएगा। मेरठ व बागपत के एसपी को भी इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। सौदागरों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेरठ व बागपत की खाक छानेगी रोहतक पुलिस
एसपी ने बताया कि हथियारों को बेचने वाले आरोपियों की तलाश में जल्द ही रोहतक पुलिस मेरठ व बागपत की खाक
छानेगी। इसके लिए प्लानिंग कर ली गई है। देखा जाएगा कि उक्त लोग कहां से हथियारों को लाते है? या फिर खुद ही फैक्ट्री के माध्यम से हथियारों को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed