फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोखरा में निजी बस और छोटे वाहनों में भिड़ंत, 13 घायल

मोखरा में निजी बस और छोटे वाहनों में भिड़ंत, 13 घायल

Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
मोखरा में निजी बस और छोटे वाहनों में भिड़ंत, 13 घायल
मोखरा में निजी बस और छोटे वाहनों में भिड़ंत, 13 घायल
विज्ञापन

- घायलों में तीन महिला शामिल, पीजीआई में कराया भर्ती
- स्मॉग के कारण जिले में कई जगहों पर भिड़े वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्मॉग के कारण बुधवार को भी वाहनों के आपस में भिड़ने का सिलसिला जारी रहा। कम दृश्यता होने के कारण मोखरा के पास एक निजी बस व अन्य छोटे वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन महिला सहित 13 लोग घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सुबह करीब छह बजे एक निजी बस दिल्ली से हिसार की तरफ जा रही थी। स्मॉग ज्यादा होने के कारण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं देर रहा था। जब बस गांव मोखरा के पास पहुंची तो अचानक पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक वाहन बस से टकरा गये। टक्कर लगने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर में जाकर लगी। इससे बस में सवार यात्री घायल हो गये। किसी का खिड़की में सिर लगा तो कोई बस के फर्श पर गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। फिर लोगों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पीजीआई लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को भर्ती कर लिया गया। पीजीआई में पहुंचे घायलों में महिला कमलेश, कंचन, सुषमा सहित कुनाल, पंकज, जोगिंद्र, वीरेंद्र, भूरापाल, दीपक, हरिशंकर, परमिंदर और नियामत शामिल है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली रोड पर एक कैंटर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर में सवार मेरठ के गांव नंगला निवासी शहजाद घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वह पशु खरीदने के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ जा रहे थे।

एक के बाद एक भिड़े तीन ट्रक, दो चालक घायल
इसी तरह स्मॉग ज्यादा होने के कारण गांव लाहली के पास बंसीलाल स्टेडियम के पास सुबह एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में भिड़ गये। इसमें दो चालकों को मामूली चोट आई है। घायलों को आसपास के लोगों ने पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि तीन ट्र्रक आगे पीछे कलानौर से रोहतक की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव लाहली के पास पहुंचे तो अचानक आगे चलने वाले ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दि ये। इ स कारण पीछे आने वाले दोनों ट्रक एक दूसरे से भिड़ गये।


डिवाइडर से टकराकर सफारी गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर
इसी प्रकार कलानौर बाइपास के पास एक सफारी स्मॉग के कारण डिवाइडर से जा टकराई। इससे डिवाइडर के पास चल रही बाइक भी सफारी की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक को चोट आई है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। उसकी हालत में सुधार है। वहीं, महम गोहाना रोड पर भी एक कैंटर ने भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में बैठे गांव नादल निवासी अजीत व मोहित को चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed