फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर में घुसकर महिला से छीना मोबाइल

घर में घुसकर महिला से छीना मोबाइल

Sat, 04 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छीना मोबाइल
घर में घुसकर महिला से छीना मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुछ आरोपी गांव निंदाना में बृहस्पतिवार रात को एक घर में घुस गये। यहां पर आरोपियों ने महिला को पीटा और उससे मोबाइल छीन लिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।

गांव निंदाना पाना तिगरी निवासी राजरानी उसके पति का बीमारी के कारण करीब 6 वर्ष पहले देहांत हो गया था। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे राजरानी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि उसी समय बाहर से लाठी, डंडे लेकर चार पांच युवक घर में घुस गए। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जब महिला ने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल उठाया तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। महिला का कहना है कि वारदात के समय दो आरोपियों के मुंह से कपड़ा हट गया। इस पर महिला ने आरोपी साहिल व ठैला को पहचान लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed