फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेतों में दवा का छिड़काव कर रहे युवक पर हमला

खेतों में दवा का छिड़काव कर रहे युवक पर हमला

Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खेतों में दवा का छिड़काव कर रहे युवक पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गांव बोहका में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे युवक पर कार और बाइक सवार युवकों ने फरसी एवं लाठी-डंडो से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बोहका निवासी नवीन कुमार वीरवार को अपने खेत में दवा छिड़क रहा था। इस दौरान दो कारों एवं बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने नवीन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि फरसी आदि से बदमाशों ने कई वार किए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना खोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राथमिक तौर पर मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने कुछ युवकों के नाम बताए हैं। घायल युवक के बयानों के बाद ही असली मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खोल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed