फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दोबारा तोड़ा नौनंद गांव में शहीद भगत सिंह पार्क का अनावरण पत्थर

दोबारा तोड़ा नौनंद गांव में शहीद भगत सिंह पार्क का अनावरण पत्थर

Mon, 05 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दोबारा तोड़ा नौनंद गांव में शहीद भगत सिंह पार्क का अनावरण पत्थर
कुछ दिन पहले भी शरारती तत्वों ने की थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला के नौंनद गांव में कुछ शरारती तत्वों ने शहीद भगत सिंह पार्क का अनावरण पत्थर फिर से तोड़ दिया। अनावरण पत्थर पर सांपला पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन स्वीटी देवी का नाम लिखा था। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में दया नांदल ने बताया कि वह श्री भगत सिंह ग्राम समिति के प्रधान है। उन्होंने बताया कि गांव नौनंद में ग्रामीणों और सरकारी मदद के माध्यम से शहीद भगत सिंह पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ समय पहले पार्क में अनावरण पत्थर रखा गया। मगर रात को ही असामाजिक तत्वों ने पत्थर को तोड़ दिया। फिर इस मामले को लेकर पूरा गांव एकजुट हुआ और पंचायत की। यहां फैसला हुआ कि दोबारा पत्थर को लगाया जाए। पार्क में पत्थर लगवा दिया गया। खरावड़ पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जयभगवान ने बताया कि इस पत्थर पर सांपला पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन स्वीटी देवी का नाम लिखा था। मगर बीस जनवरी की रात को असामाजिक तत्वों ने फिर से अनावरण पत्थर को तोड़ दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों को वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शरारती लोग गांव का माहौल खराब करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed