{"_id":"5a5d1e8e4f1c1b86268b4a3c","slug":"201516052110-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में नहीं छूटी लत, फिर शुरू कर वाहन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा मुक्ति केंद्र में नहीं छूटी लत, फिर शुरू कर वाहन चोरी
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा छुड़ाने नशा मुक्ति केंद्र में हुआ भर्ती, लत नहीं छूटी तो शुरू किया वाहन चोरी
- दो पहिया वाहन चोरी की सात वारदात का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपी ने बाइक चोरी की सात वारदात का खुलासा किया है। इसमें 5 बाइक और 2 एक्टिवा शामिल है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर सवार होकर शीला बाईपास पर है। एएसआई अनिल कपूर के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम का गठन मौके पर रवाना किया। टीम ने शीला बाईपास से एक युवक को काबू किया। युवक की पहचान गांव घिलौड़ कलां निवासी नवीन उर्फ भोला के रूप में हुई है। युवक से बरामद बाइक 12 दिन पहले डीएलएफ कॉलोनी से चोरी हुई।
आरोपी नवीन उर्फ भोला की नवीन ऑटोमोबाइल के नाम से छोटूराम स्टेडियम के सामने दुकान है। आरोपी नवीन नशे का आदी है। वह करीब एक साल पहले नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हुआ था। मगर उससे नशे की लत नहीं छूटी। आरोपी ने अपने नशे की लत के कारण बाइक चोरी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने जनवरी को डीएलएफ कॉलोनी पप्पू बेकरी वाला गली से एक चोरी की थी।
23 अक्तूबर 2017 को शीला बाईपास से एक दुकान के सामने से बाइक चोरी की थी।
4 नवंबर 2017 की रात को एक बाइक चोरी की थी।
13 दिसंबर को शीला सिनेमा के पास से बाइक चोरी की थी।
29 सितंबर को 2017 को पीजीआई स्थित कैंटीन के पास से बाइक चोरी की थी।
14 अक्तूबर 2017 को पीजीआई की नई ओपीडी पार्किंग से एक्टिवा चोरी की थी।
23 अक्तूबर 2017 पीजीआई में डायरेक्टर ऑफिस के सामने से एक्टिवा चोरी की थी।