{"_id":"596b9fa04f1c1be1788b4614","slug":"201500225440-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से मारपीट कर नकदी छीनी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग से मारपीट कर नकदी छीनी, एक गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कुंड मंडी के पास ट्यूबवेल पर रह रहे एक बुजुर्ग के साथ दो लोगों ने मारपीट कर नकदी छीन ली। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मनेठी गांव निवासी हरचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था। इस दौरान गांव के ही राजकुमार उर्फ पप्पू और कृपाल उर्फ कालिया उसके खेत में पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिए। हरचंद के शोर मचाने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुंड चौकी पुलिस ने हरचंद की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मारपीट और नकदी छीनने का मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।