फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्रांति, नीरज बवाना और बाघा गैंग के सदस्य फेसबुक पर फर्जी नाम की आईडी बनाकर कर रहे थे बातचीत

क्रांति, नीरज बवाना और बाघा गैंग के सदस्य फेसबुक पर फर्जी नाम की आईडी बनाकर कर रहे थे बातचीत

Fri, 25 Jan 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
क्रांति, नीरज बवाना और बाघा गैंग के सदस्य फेसबुक पर फर्जी नाम की आईडी बनाकर कर रहे  थे बातचीत
रोहतक।
विज्ञापन

बाघा गैंग के गिरफ्तार इनामी ने एसटीएफ की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। बाघा, क्रांति, नीरज बवाना गैंग के सदस्यों ने पुलिस से बचने के लिए नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस से बचने को फेसबुक पर 50 से अधिक फर्जी आईडी बनाई है। जिससे गिरोह के सदस्य एक-दूसरे से चैट और वीडियो कॉल करते हैं। पुलिस और एसटीएफ ऐसी 80 आईडी की जांच में जुटी है। एसटीएफ की जांच में आया है कि गिरोह को दिल्ली के एक सफेदपोश का संरक्षण है। एसटीएफ नेता की तलाश में जुटी है।
हाल ही में एसटीएफ ने बाघा गैंग के 75 हजार के इनामी अमित को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार इनामी ने पूछताछ में बताया कि नीरज बवाना से लेकर क्रांति और बाघा गैंग के सदस्यों ने हाथ मिला लिया है। यहीं नहीं पुलिस से बचने को तीनों गिरोह के सदस्यों ने सोनू से लेकर नीरज, मोनू, राजेश, कमल समेत कई फर्जी नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई है। गिरोह के सदस्य आईडी के माध्यम से ही एक दूसरे से चैट करते हैं। लूट से लेकर हमले की वारदात को अंजाम देने के संबंध में भी फेसबुक पर बनाई गई आईडी से ही चैट से लेकर वीडियो काल की जाती है। पुलिस के हाथ करीब 80 आईडी लगी है। जिनमें से 50 आईडी फर्जी नाम से बनाने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने मैसेंजर पर भी ग्र्रुप बनाया है। जिसमें पुलिस की गतिविधियों से संबंधित बातें की जाती है। पुलिस और एसटीएफ ग्रुप की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीरज बवाना, क्रांति गैंग का लगभग खात्मा किया जा चुका है। दबिश दी जा रही है। गिरोह के फरार सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed