{"_id":"5b54ef014f1c1b44748b64c2","slug":"191532292865-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावड़ यात्रा के दौरान एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे विभिन्न राज्यों के अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कावड़ यात्रा के दौरान एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे विभिन्न राज्यों के अधिकारी
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग : कांवड़ यात्रा के लिए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत ताना-बाना बुना
-हरियाणा के डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर जारी किए निर्देश
-डीजीपी बोले-लापरवाही किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी बर्दाश्त
यूपी और उत्तराखंड पुलिस से भी रहेगा तालमेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान कई दुर्घटनाएं होने और इस बार कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। इस संबंध में डीजीपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस नजदीकी राज्य की भी दौड़ लगाएगी। डीजीपी ने रविवार को जारी पत्र में कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। मगर इस बार कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रदेश के डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि अगस्त माह से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा का मजबूत ताना-बाना बुना गया है। दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने प्लानिंग तैयार की है। इसके तहत इस बार सीमा से सटे जिलों की पुलिस यदि बवाल के दौरान मदद मांगती है तो दूसरे राज्य की पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को भी पत्र भेजा है। कांवड़ यात्रा के दौरान सक्रियता बरतने के निर्देश दिए है।
व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक साथ जुड़े रहेंगे अधिकारी
डीजीपी ने बताया कि किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इस बार दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और यूपी के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिसमें सभी अधिकारी जुड़े रहेंगे। संबंधित राज्य में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा जाएगा। डीजीपी ने बताया कि इस बार आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।