फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल में भिड़े बंदी

जेल में भिड़े बंदी

Mon, 25 Mar 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जेल में भिड़े बंदी
सुनारिया जेल फिर भिड़े बंदी, गैंगवार की आशंका
विज्ञापन

-जेल में बंदियों के बीच मारपीट के मामले रुकने का नहीं ले रहे नाम
-जेल प्रशासन ने शिवाजी कॉलोनी थाने पर दी शिकायत
-पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दुष्क र्म के मामले में जिस जेल में राम रहीम बंद है वहां की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जेल प्रशासन लापरवाह नजर आ रहा है। एक बार फिर रविवार को जेल में बंदियों के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में नुकीले हथियार चले। इसमें एक घायल हो गया। काफी देर तक जेल में हंगामा चलता रहा। बाद में जेल के अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर जेल में आए दिन बंदियों के बीच हो रहे मारपीट के मामलों को देखते हुए गैंगवार की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुनारिया जेल में बंदियों को बैरक से बाहर निकाला जा रहा था। बताया गया कि इसी बीच बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। निंदाना निवासी दीपक पर खरावड़, चमारिया के तीन बंदियों ने नुकीले हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। बंदियों के भिड़ने के चलते जेल के अंदर ही काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में किसी तरह बंदियों को शांत कराया गया। घायल दीपक को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। शिवाजी कालोनी पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
गैंगवार की आशंका
सुनारिया जेल में बंदियों के आपस में भिड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी सुनारिया और अन्य स्थानों के बंदियों के बीच झगड़े हो चुके हैं। आए दिन झगड़ों को देखते हुए जेल में गैंगवार की भी आशंका जताई जा रही है। मगर जेल अधीक्षक बंदियों के बीच हो रही मारपीट पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम हैं। इस मामले में जेल अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed