{"_id":"5c97e7abbdec22141231f34a","slug":"181553459115-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू की उतर पुस्तिकाएं निजी कार्यालय पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू की उतर पुस्तिकाएं निजी कार्यालय पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : अमर उजाला में प्रकाशित समाचार की ईपीएस प्रयोग करें।
हैडिंग : पुनर्मूल्यांकन मामले ने एमडीयू की साख पर उठाए सवाल, उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पर प्रतिबंध
फ्लैग : एमडीयू की बीटेक परीक्षा में नकल के खेल के बाद अब पुनर्मूल्यांकन के बहाने हो रहा फर्जीवाड़ा
अधिकारियों की मिली भगत का अंदेशा, विवि की 175 उत्तर पुस्तिकाएं गोपनीय शाखा से कैसे पहुंची आरोपी विनीत कुमार के कार्यालय
-पहले भी सामने आ चुके हैं विवि में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ कर पास कराने के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन एवं जांच मामले में फर्जीवाड़े ने एमडीयू की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है। यूआईईटी की बीटेक परीक्षा में नकल के खेल के बाद सामने आए इस मामले में एमडीयू प्रशासन ने उत्तर पुस्तिका जांच से बाबा मस्तनाथ विवि के पूर्व एचओडी वीके आहुजा को अलग करते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। अब वे विवि की कॉपियां नहीं जांच सकेंगे।
सीआईए के छापे में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
विवि की गोपनीय शाखा में सेफ रहने वाली परीक्षार्थियों की 175 उत्तर पुस्तिकाओं का बाबा मस्तनाथ नगर में एक निजी कार्यालय से बरामद होना मामले को गंभीर बना रहा है। सीआईए तीन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैटरी गलाने की फैक्ट्री संचालक विनीत कुमार के कार्यालय में छापा मारा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बीएमयू का पूर्व सहायक प्रोफेसर लाता था उत्तर पुस्तिकाएं
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का पूर्व सहायक प्रोफेसर पवन कुमार एमडीयू से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर विनीत के कार्यालय लाता था। यह खुलासा केस में पकड़े गए आरोपी पवन कुमार व दो छात्रों ने पुलिस पूछताछ में किया है। उत्तर पुस्तिकाएं लाने व ले जाने की जिम्मेदारी इसी पर थी।
विज्ञापन
पहले भी सामने आ चुके हैं गड़बड़ी के मामले
एमडीयू में उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़झाले का मामला नया नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें वर्ष 2012 में 2200 उत्तर पुस्तिकाओं का छत पर मिलना, उत्तर पुस्तिका के बीच के पन्ने बदले जाना, वर्ष 2015 में गणित की 61 उत्तर पुस्तिकाएं सोनीपत स्टैंड पास रेहड़ी पर मिलना मुख्य हैं। इन मामलों की जांच जारी है।
वर्जन :
एमडीयू परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए शिक्षकों को देता है। बाबा मस्तनाथ विवि के पूर्व एचओडी सेवानिवृत्त वीके आहुजा को बीटेक की उत्तर पुस्तिकाएं दी गई थीं। इसके बाद वह क्या करता है, वही जानता है। यह मामला संज्ञान में आते ही विवि ने सख्त कदम उठाते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
-डॉ. बीएस सिंधू, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू