फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रक्षाबंधन 1

रक्षाबंधन 1

Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन 1
जिस घर में साफ -सफाई और शौचालय नहीं, उस गांव में नहीं करेंगे बेटी की शादी
विज्ञापन

- बलियाना गांव में रक्षाबंधन पर पंचायत ने लिया निर्णय
- आसपास क्षेत्र के लोगों को भी शौचालय वाले घरों में ही बेटी की शादी करने के प्रति करेंगे जागरूक

महबूब अली
रोहतक।
रक्षाबंधन पर क्षेत्र के बलियाना गांव के ग्रामीणों ने पंचायत कर अहम निर्णय लिया । ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जिस गांव और शहर में साफ -सफाई व घर में शौचालय नहीं होगा, वहां बेटी की शादी नहीं करेंगे। यही नहीं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को भी घर में शौचालय बनाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
गांव में आयोजित पंचायत में पार्षद पति राजेश प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर देवेंद्र देशवाल ने कहा कि हर घर में शौचालय होना चाहिए । बाहर जंगल में शौच करने जाने से जहां गंदगी फैलती है, वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना रहता है । पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस शहर और गांव के घर में शौचालय नहीं होगा, उस गांव या घर में ग्रामीण अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे । यही नहीं ग्रामीणों ने बेटी की शादी साफ.-सुथरे गांव और शहर और जिस घर में शौचालय होगा, वहीं करने की भी शपथ ली । ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि अगर पंचायत के निर्णय की कोई अवहेलना करता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। यही नहीं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को भी प्रेरित किया जाएगा कि जहां शौचालय नहीं हो, वहां बेटी की शादी नहीं करे।
विज्ञापन


- पंचायत में यह रहे शामिल
रामपाल, नरेश प्रधान, देवेंदर देशवाल, राकेश, सोनू खान, संदीप कुमार, वसीम, जय नारायण आदि ।

बलियाना के सौ प्रतिशत घरों में है शौचालय
पार्षद पति ने दावा किया है कि बलियाना के हर घर में शौचालय है। यही नहीं ग्रामीण गांव में भी समय-समय पर सफाई अभियान चलाते रहते हैं। गांव को स्वच्छ बनाने में ग्रामीणों का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के निर्णय के बाद जल्द ही सर्वोदय फाउंडेशन भी विभिन्न गांवों और शहरों में जाकर घर-घर में शौचालय बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेगा । जिन गांवों और शहरों के मकानों में शौचालय नहीं है। सरकार के माध्यम से भी प्रयास कर शौचालय बनवाए जाएंगे। - डॉक्टर देवेंद्र देशवाल, अध्यक्ष, सर्वोदय फाउंडेशन


इस लिए पंचायत ने लिया निर्णय
डॉक्टर देवेंद्र देशवाल के अनुसार गांव की बेटी की शादी यूपी के आजमगढ़ में हुई थी। जहां पर उसके ससुराल में शौचालय नहीं था। शौच करने जाने के दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। किसी और के साथ ऐसा नहीं हो, इसके लिए ने अब बेटी की शादी बगैर शौचालय वाले घर में नहीं करने का फैसला लिया है।

फोटो परिचय
बलियाना गांव में बेटी की शादी जिस घर में शौचालय नहीं उसमें नहीं करने की शपथ लेते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed