फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   --फाइल नंबर एक -सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे युवक की संदिग् ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

--फाइल नंबर एक -सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे युवक की संदिग् ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
--फाइल नंबर एक -सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे युवक की संदिग्
ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सोनीपत के लिए भी प्रस्तावित
--
राम रहीम की जेल सुनारिया में दुष्कर्म की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या कराने का आरोप
-सोनीपत की भगत सिंह कॉलोनी निवासी गौरव को पांच जुलाई को ही सुनारिया जेल में किया गया था शिफ्ट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के भाई और पिता ने लगाया हत्या का आरोप
-जेल अधिकारियों ने कॉल रिसीव करना तक नहीं समझा मुनासिब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे सोनीपत निवासी एक कैदी की बुधवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उसे पीजीआई में लाया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सोनीपत के ही इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि पूर्व में इनेलो नेता ने कैदी को जेल के अंदर मारने की धमकी दे दी थी। परिजनों ने मामले की शिकायत आईजी से भी करने की बात कही है।
सोनीपत की भगत सिंह कॉलोनी निवासी जय भगवान ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र गौरव पर अटेरना गांव की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वर्ष 2014 में कोर्ट ने गौरव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पांच जुलाई को ही गौरव को सोनीपत से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह 10 बजे जेल प्रशासन ने सूचना दी कि गौरव की बीमारी के कारण मौत हो गई। तुरंत ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें। परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता लगा कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे ही गौरव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो नेता ने जेल के अंदर गौरव की हत्या कराने की दी थी धमकी : पिता
पिता जय भगवान ने बताया कि गौरव की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि पुलिस और सोनीपत के इनेलो नेता ने उसकी जेल के अंदर ही हत्या कराई है। आरोप है कि बीस दिन पूर्व ही सोनीपत जेल में रहने के दौरान उसके बेटे पर इनेलो नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया था। इस कारण गौरव को सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं परिजनों ने धमकी देने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई।

---
कॉल रिसीव नहीं की
इस संबंध में सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
---
जेल में बुधवार की रात कैदी की हालत बिगड़ गई थी। जिसे पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हत्या का पता लग सकेगा
-राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed