फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भारती

भारती

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भारती
दिल्ली, यूपी की फर्जी आईडी पर लेता था सिम
विज्ञापन

- इन्हीं सिम से मांगता था व्यापारियों से रंगदारी, जिस नाम की आईडी उनसे भी पुलिस कर रही पूछताछ
- दो मामलों की जांच करने पर आईडी दिल्ली व यूपी की निकली
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गैंगस्टर राजेश भारती यूपी और दिल्ली के लोगों की फर्जी आईडी से सिम निकलवाकर उन नंबरों से रंगदारी मांगता था। रंगदारी मांगने के बाद सिम को तोड़ दिया जाता था। पुलिस की दो नंबरों की जांच के दौरान यह बातें सामने आई हैं।

क्रांति गैंग का सरगना राजेश भारती, उसका सदस्य संजीत बिदरो हरियाणा ही नहीं दिल्ली, राजस्थान, पंजाब से लेकर अन्य राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस चाहकर भी बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही थी। राजेश काल कर 30 से अधिक व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी वसूल चुका था। जबकि कई से उसे जल्द ही वसूलनी थी। मगर इससे पूर्व ही दिल्ली की स्पेशल सेल ने राजेश व उसके साथी संजीत बिदरो को एनकाउंटर में मार गिराया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन नंबरों से व्यापारियों को धमकी दी गई थी ऐसे दो नंबरों की पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान पता चला है कि जिन नंबरों से धमकी दी गई थी वह दिल्ली व यूपी के लोगों के निकले है। आईडी कैसे राजेश के पास पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि किसी रिटेलर से फर्जी आईडी पर सिम लेकर राजेश ने धमकी दी थी। पुलिस आईडी वाले लोगों से भी बात कर रही है। इसके अलावा अन्य नंबरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटेलर की हो सकती है मिलीभगत
आखिर दिल्ली व यूपी के आईडी पर राजेश भारती को कौन सिम उपलब्ध कराता था? यह जांच का विषय है। इस मामले में रिटेलर की भूमिका हो सकती है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद सिम रिटेलर्स से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed