फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली, उतराखंड, रोहतक, सोनीपत में फ्लैट खरीदने की तैयारी में था राजेश

दिल्ली, उतराखंड, रोहतक, सोनीपत में फ्लैट खरीदने की तैयारी में था राजेश

Tue, 12 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली, उतराखंड, रोहतक, सोनीपत में फ्लैट खरीदने की तैयारी में था राजेश
दिल्ली, उत्तराखंड, रोहतक, सोनीपत में फ्लैट खरीदने की तैयारी में था राजेश
विज्ञापन

- कई लोगों से फ्लैट खरीदने के लिए कर लिया था सौदा, दिल्ली के फ्लैट से बरामद कागजात की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती और संजीत बिदरो ने रोहतक के अलाव दिल्ली, उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलरों को धमकाकर फ्लैट खरीदने की तैयारी कर ली थी। पुलिस को इस संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। दिल्ली के फ्लैट व कार से बरामद कागजात की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो के एनकाउंटर के बाद पुलिस को उसकी गाड़ी से जमीन व फ्लैट के कुछ कागजात मिले थे। बीते रविवार को भी पुलिस ने दिल्ली के फार्म हाउस में छापेमारी कर जमीन के कागजात व हथियार बरामद किए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश ने एनकाउंटर से करीब पंाच माह पूर्व ही हरियाणा के रोहतक के अलावा सोनीपत, उत्तराखंड के हरिद्वार व दिल्ली के कई स्थानों पर प्रॉपर्टी डीलरों से कम दामों में फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। हालांकि अभी फ्लैट नहीं खरीदे जा सके थे। कम दामों में फ्लैट के लिए भी प्रॉपर्टी डीलरों को धमकी दी गई थी। पुलिस ने बरामद जमीन व फ्लैट के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी कोई भी अधिकारी इस संबंध में खुलकर नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन


सोनीपत के राई थाने में दर्ज है धोखाधड़ी का केस
पुलिस ने बताया कि राजेश पर सोनीपत के राई थाने में ही जमीन के मामले में धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। हालांकि इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed