फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शादी से बलम्बा लौट रहे कार सवार युवकों को बेरी में मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर

शादी से बलम्बा लौट रहे कार सवार युवकों को बेरी में मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर

Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शादी से बलम्बा लौट रहे कार सवार युवकों को बेरी में मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर
शादी से बलम्बा लौट रहे कार सवार युवकों को बेरी में मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

- बेरी के जहाजगढ़ गांव के पास वीरवार रात डेढ़ वजे हुआ हादसा, टाटा चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
महम/रोहतक/बेरी।
बेरी के जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर वीरवार/शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे ड्रेन नंबर-8 के नजदीक कार और टाटा 407 की भिड़ंत हो गई। हादसे में शादी समारोह से महम के बलम्बा गांव लौट रहे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद टाटा 407 चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर थाना बेरी पुलिस ने शवों को कब्जे में ले मृतकों के परिजनों की शिकायत पर टाटा 407 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बलम्बा खास निवासी सोनू पुत्र नान्हा की बारात बलम्बा से पहाड़ीपुर में गई थी। बारात से लौटते समय वीरवार देर रात को छुछकवास में बारातियों की एक कार को टाटा 407 ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई कपिल उर्फ श्यामल और पड़ोसी बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हे के ताऊ के लड़के पंकज, गाड़ी चालक संदीप और धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


छुछकवास चौकी के जांच अधिकारी ओम सिंह ने बताया कि रोहतक जिले के गांव बलम्बा निवासी बिजेंद्र पुत्र नफे सिंह, धर्मबीर पुत्र जिले सिंह, कपिल पुत्र बलजीत, पंकज पुत्र ओम सिंह, संदीप पुत्र राज सिंह स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव पहाड़ीपुर में शादी समारोह में गए थे। जब वह शादी समारोह से वापस अपने गांव बलम्बा लौट रहे थे तो ड्रेन नंबर-8 की पुलिया क्रॉस करते ही टाटा 407 से कार की टक्कर हो गई। हादसे में बिजेंद्र पुत्र नफे सिंह ने उपचार के दौरान रात को ही दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल कपिल पुत्र बलजीत ने शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। आरोपी 407 चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक है बराणी मोड़, पुलिया की हालत जर्जर
छुछकवास मार्ग पर बराणी मोड़ के पास बनी पुलिया की हालत जर्जर है। पुलिया की आधी से ज्यादा दीवार गिरी हुई है। पुलिया काफी तंग होने के कारण हर साल धुंध में काफी हादसे होते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने क्षेत्र की सड़कें चकाचक बना दी, लेकिन छुछकवास मार्ग पर ड्रेन नंबर-8 की पुलिया को चौड़ा करना भूल गया। छुछकवास क्षेत्र के स्कूलों की बसें यहां से गुजरती हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है।


बेरी से फोटो संख्या-2 व 3


श्यामल और बिजेंद्र के बीच था गहरा याराना
वीरवार की रात में छुछकवास गांव में हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई थी वह दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि संदीपव श्यामल पहले से ही गहरे दोस्त थे। खास बात यह थी कि दोनों घर पर भी जहां एक साथ ही आया करते थे। वहीं रिश्तेदारी में भी एक साथ ही जाया करते थे।

अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
मृतक श्यामल व बिजेंद्र के दो-दो बच्चे हैं। मृतक ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। अब परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed