फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्राले से टकराई कार, महिला की मौत, दो घायल

ट्राले से टकराई कार, महिला की मौत, दो घायल

Mon, 03 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्राले से टकराई कार, महिला की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
एनएच-आठ पर निखरी कट के पास रविवार को कार-ट्राले की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। जानकारी मुताबिक रविवार सुबह गुरुग्राम के गांव गुढ़ाना निवासी लक्ष्मीनारायण की पत्नी सरला (40) एक अन्य महिला और ड्राइवर को लेकर किसी काम से जा रही थीं। अभी वे हाइवे पर निखरी कट के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्राले ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरला, चालक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही एंबुलेंस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने सरला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए।


कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, चार घायल
वहीं रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सहारनवास पेट्रोल पंप के पास भी रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्राली में हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार बयान के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed