फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भैरव मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव को दिया चकमा

भैरव मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव को दिया चकमा

Fri, 17 Aug 2018 03:36 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
भैरव मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव को दिया चकमा
फ्लैग : भैरव मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव को दिया चकमा
विज्ञापन


पूर्व सीएम की भाभी धनपति हुड्डा को बहादुरगढ़ में सरे राह ठगा
फोटो सहित एसएनजे 19
पीड़िता धनपति देवी हुड्डा।

-सोने के कडे़ देखने के नाम पर किया किया हाथ साफ
-वारदात में शामिल आरोपियों को पीड़िता ने पहचाना

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी व कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव धनपति हुड्डा को बुधवार को बहादुरगढ़ सेक्टर दो के पास तीन युवकों ने चकमा देकर एक लाख रुपये के सोने के कड़ों पर हाथ साफ कर दिया है। भैरो मंदिर का पता पूछने के बहाने तीन युवकों ने उनसे रास्ता पूछा और वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनपति हुड्डा ने बताया कि वह बहादुरगढ़ अपने भतीजे की तेरहवीं पर गई थीं। सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वह बस से उतरीं और यहां से उन्होंने सेक्टर-2 के लिए ऑटो पकड़ा। सेक्टर-2 पहुंचने पर वह ऑटो से उतरीं और भतीजे के घर के लिए चल दीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक ने उनको रोका और भैरो मंदिर का पता पूछा। इसी दौरान बाइक सवार दो और व्यक्ति वहां आ गए, तीनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। महिला ने बताया कि एक युवक ने कहा कि उनके कड़े का डिजाइन अच्छा है, क्या वह दिखा सकती हैं। इस पर उन्होंने मना किया, लेकिन उन्होंने बेटे जैसे होने का हवाला देते हुए बार-बार आग्रह किया तो उन्होंने देखने को दे दिया। लेकिन उन्होंने कडे़ को वापस ले लिया और फिर हाथों में पहन लिया। इसके बाद उन्होंने चेहरे के पास कागज घुमाया और फिर कडे़ हाथ से निकाल लिए। इसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता कि क्या हुआ है। पीड़िता ने बताया कि ऐसी घटना जीवन में पहली बार हुई है। वह बेसुध होने के साथ घबरा भी गई थीं कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने जो फुटेज दिखाई है कि उसमें वह तीनों को पहचान रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीड़िता कांग्रेस महिला समिति की महासचिव होने के साथ कई वर्षों से कांग्रेसी की कार्यकर्ता हैं। किलोई गांव से होने के चलते पूर्व सीएम उन्हें भाभी बोलते हैं और कांग्रेस के कार्यकाल में उनके देवर रविंद्र हुड्डा ओएसडी के पद पर थे। उनका एक बेटा गुजरात में कस्टम विभाग में डीसी, दूसरा इंडियन बॉक्सिंग टीम का कोच एवं रेलवे में टिकट इंस्पेक्टर व एक अन्य बेटा पानीपत फूड सप्लाई में निरीक्षक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की नजर में आए शातिर
धनपति हुड्डा के साथ ठगी की वारदात करने वाले आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। एक स्थान पर तो हुड्डा खुद स्कूटी के पीछे बैठी नजर आई हैं। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था, सीसीटीवी में चार आरोपी देखने को मिले हैं। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed