{"_id":"5a6f8ec44f1c1bff388b53f3","slug":"171517260484-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेश्यावृत्ति की सूचना पर होटल में छापेमारी
रोहतक।
पुलिस ने वेश्यावृत्ति होने की सूचना पर सोमवार को सोनीपत रोड स्थित एक होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाला। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधियों के सबूत नहीं मिले।
महिला थाना पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सोनीपत रोड स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति हो रही है। इस पर पुलिस की एक टीम दोपहर को छापेमारी के लिए होटल पर पहुंची। जैसे ही पुलिस होटल में पहुंची तो आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के रिसेप्शन पर रखे एंट्री रजिस्टर को खंगाला। इसके बाद होटल में रुकने वाले लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज देखे। फिर होटल के कई कमरों की भी तलाशी ली। करीब आधा घंटे की छानबीन के दौरान पुलिस को होटल के रिकार्ड में कोई खामियां नहीं मिलीं। हालांकि पुलिस ने होटल संचालक को नाबालिग व बिना पहचान पत्र के किसी को कमरा नहीं देने की हिदायत दी।