फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो महिलाओं ने पति पर दहेज उत्पीड़न और देवर व जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

दो महिलाओं ने पति पर दहेज उत्पीड़न और देवर व जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 26 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं ने पति पर दहेज उत्पीड़न और देवर व जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पति पर दहेज उत्पीड़न और देवर और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- महिला थाना पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज करके शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला की शिकायत पर महिला थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी शादी कैथल के एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार महिला को घर से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर कई बार पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उससे दुष्कर्म भी किया। जब इसकी शिकायत ससुराल के लोगों से की गई तो महिला को ही दोषी बताया गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने मेें शिकायत दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मुडलाना की एक महिला ने भी अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि उसकी इस्माईला के युवक से हुई थी। शादी के समय दहेज का सारा सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वालों ने महिला को परेशान किया। उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे एक आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बाद में महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed