{"_id":"59515a1b4f1c1bd06e8b4701","slug":"171498503707-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले शीशों से कवर्ड आई-10 कार में कर रहा था शराब की तस्करी, 22 पेटियों सहित दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काले शीशों से कवर्ड आई-10 कार में कर रहा था शराब की तस्करी, 22 पेटियों सहित दबोचा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 ए पर शेरपुर मोड़ के नजदीक काले शीशों से कवर्ड आई-10 कार से सीआईए-वन की टीम ने 22 पेटी देशी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए शाखा के सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह व अन्य सदस्यों की टीम जगाधरी पौंटा नेशनल हाइवे 73ए पर नाकाबंदी कर जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक काले शीशों से कवर्ड आई-10 कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इसी दौरान टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 22 पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी कार चालक की पहचान दुर्गा गार्डन निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी खिजराबाद क्षेत्र से सस्ते दाम पर शराब खरीदता था और जगाधरी व जिला के अन्य स्थानों पर मंहगे दाम पर बेच देता था। आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर एक्साइज एक्ट में पहले भी कई मामले दर्ज है।
काले शीशों से कवर्ड कार में कर रहा था शराब तस्करी, 22 पेटियों सहित दबोचा
नेशनल हाईवे 73ए पर शेरपुर मोड के नजदीक सीआईए की जांच के दौरान किया गिरफ्तार
फोटो : 16