फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बीमारी से तंग रिटायर्ड शिक्षिका ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

बीमारी से तंग रिटायर्ड शिक्षिका ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

Tue, 20 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से तंग रिटायर्ड शिक्षिका ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
बीमारी से तंग रिटायर्ड शिक्षिका ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बीमारी से तंग आकर प्रेम नगर की एक रिटायर्ड शिक्षिका ने आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन बाद शिक्षिका का शव आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर में मिला। पुलिस को महिला के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रेम नगर निवासी 75 वर्षीय सुमित्रा देवी रिटायर्ड शिक्षिका थीं। वे 17 जून की सुबह करीब 11 बजे घर से गई थीं। इसके बाद जब वह घर नहीं आईं तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर तीन दिन तक उनकी तलाश की। परिजनों और पुलिस की कोशिशों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर में एक महिला का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सुसाइड नोट में लिखा : बीमारी से आ चुकी हूं तंग
नहर में महिला का शव मिलने के बाद परिजनों को घर से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन यानी बीमारी से तंग आ गई हूं। मेरे को मेरा बेटा और परिवार बहुत चाहता है। मेरा पोता जी जान से चाहता है। मेरी पोती और बहू भी मुझे बहुत चाहते हैं। मैं दूसरोें पर भार नहीं बनना चाहती। मैं सुमित्रा देवी नहर में डूबना चाहती हूं। यहां बड़ी नहर में।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत के बाद गोद लिया था भतीजा
पुलिस ने बताया कि महिला के इकलौते बेटे की एक सड़क हादसे में 1994 में मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने अपने पति के भाई के बेटे परमबीर को गोद लिया था। वह परमबीर के साथ ही रहती थी। महिला के पति का भी काफी समय पहले देहांत हो चुका है। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि परमबीर की पत्नी आईजी ऑफिस में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए लैब भेजा जाएगा सुसाइड नोट
पुलिस सुसाइड नोट की जांच के लिए उसे लैब भेजेगी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच के बाद मामले में सारी परतें सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed