{"_id":"5b4a5e604f1c1b3e748b4cdf","slug":"161531600480-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद हत्याकांड में शूटर हनी को रिमाँड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंद हत्याकांड में शूटर हनी को रिमाँड पर लेगी पुलिस
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत नेहरा
आनंद हत्याकांड में शूटर हनी को रिमांड पर लेगी पुलिस
- सीआईए-2 की जांच में हनी को संपत ने भेजा था आनंद को मारने
- हनी को भी पुलिस ने बनाया आरोपी
कोर्ट में आज लगाएगी अर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कारौर के आनंद हत्याकांड में पुलिस शूटर हनी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। सीआईए-2 की जांच में सामने आया था कि आनंद को मारने गैंगस्टर संपत नेहरा ने शूटर हनी को भेजा था। पुलिस ने हनी को भी आरोपी बनाया है। रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।
27 अप्रैल को कारौर गांव में पूर्व सरपंच के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को जेल भेज दिया था। पीड़ित पक्ष ने संपत नेहरा के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंद हत्याकांड में संपत भी शामिल था। संपत ने मोहाली में पकड़े गए शूटर हनी कोे आनंद को मारने के लिए भेजा था। यहीं नहीं उसे संपत ने ही हथियार भी उपलब्ध कराए थे। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि आनंद हत्याकांड में शामिल रहे हनी को भी आरोपी बना दिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कोर्ट में आज अर्जी लगाई जाएगी।