फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुपवा में छात्राओं से अभद्रता का विरोध करने पर छात्रों को ईंट पत् थरों से पीटा

सुपवा में छात्राओं से अभद्रता का विरोध करने पर छात्रों को ईंट पत् थरों से पीटा

Thu, 01 Feb 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सुपवा में छात्राओं से अभद्रता का विरोध करने पर छात्रों को ईंट पत्
थरों से पीटा
फोटो समेत
विज्ञापन


स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्राओें से अभद्रता, बचाने आए छात्रों पर मनचलों ने ईंट पत्थर बरसाए
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ व अभद्रता थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कैंपस के अंदर और बाहर असुरक्षित बेटियों का पक्ष लेना भी छात्रों को भारी पड़ रहा है। बुधवार शाम को भी कुछ यही हुआ। यूनिवर्सिटी के गेट पर मनचलों ने दो छात्राओं से अभद्रता की। इसका विरोध करने वाले छात्रों पर मनचलों ने ईंट पत्थर बरसाए। इससे कैंपस में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं विवि प्रशासन इस बात से अनभिज्ञ बना हुआ है।
बुधवार शाम को सुपवा की दो छात्राएं विश्वविद्यालय से निकलीं थीं। विवि के दरवाजे पर ही मनचलों ने उन्हें घेर लिया। द्वितीय वर्ष की इन छात्राओं पर मनचलों ने अभद्र टिप्पणी की। विवि के छात्रों ने इस पर एतराज जताते हुए उन्हें टोका तो मनचलों ने हमला बोल दिया। हमलावर चार युवकों ने ईंट पत्थरों से छात्रों को बुरी तरह पीटा। बाद में उनके सात-आठ अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। हमले में दो छात्रों के सिर में चोट आई। जबकि चार अन्य को चोटें लगीं। विवि के सुरक्षा कर्मचारी कुछ नहीं कर सके। जब तक दूसरे विद्यार्थी बचाव करने वहां पहुंचे हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला आयोग से की जा चुकी है शिकायत
यूनिवर्सिटी परिसर में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा पुराना है। इसे लेकर विद्यार्थी कई बार रोष भी प्रकट कर चुके हैं। हाल ही में छात्राओं से प्रोफेसर का अभद्रता करना सुर्खियों में आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने विवि का दौरा किया था। इस दौरान छात्राओं ने खुद को असुरक्षित बताते हुए कैंपस के अंदर व बाहर सुरक्षा की मांग का मुद्दा उठाया था। आयोग ने इस मामले में छात्राओं से बात करने के बाद विवि व हॉस्टल के दौरे में अनेक खामियां पाई थी। इसके बाद से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आयोग की अध्यक्ष ने होली के बाद इस मामले में विवि दोबारा आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed